AKHIL BHARTIYA POORVA SAINIK SEVA PARISHAD, GUJARAT

26.06.2024 वीर बहादुर योद्धा फील्ड मार्शल सैम मानेकशा जी को पुण्यतिथि पर गुजरात वडोदरा मे राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष द्वारा माल्यार्पण करते हुए । जिनके अद्भुत नेतृत्व में भारत ने सन् 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में विजय प्राप्त किया था परिणामस्वरूप बांग्लादेश का जन्म हुआ। राष्ट्र के प्रति निष्ठा अदम्य साहस और उत्तम युद्ध कौशल के लिए, भारतीय सेना के इतिहास में स्वर्णिम दस्तखत करने वाले सबसे ज्यादा चर्चित और कुशल सैनिक कमांडर पद्म भूषण, सैम मानेकशॉ भारत के पहले फ़ील्ड मार्शल थे। अपने 40 साल के सैनिक जीवन में उन्होंने दूसरे विश्व युद्ध के अलावा चीन और पाकिस्तान के साथ हुए तीनों युद्धों में भी भाग लिया था। एवीएसएम एसएम की गरिमापूर्ण  उपस्थिती मे संपन्न हुआ।

दिनांक 8.9.2023 को संस्कार नगरी वड़ोदरा के पावन भूमि पर भारतीय सेना के प्रथम पंचतारक अधिकारी फील्ड मार्शल एस एच एफ जे मानेकशॉ के प्रतिमा का लोकार्पण और अनावरण का एक सफल कार्यक्रम हर्ष उल्लास के साथ हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वदी पीवीएसएम एवीएसएम एसएम की गरिमापूर्ण  उपस्थिती मे संपन्न हुआ।