AKHIL BHARTIYA POORVA SAINIK SEVA PARISHAD, RAJASTHAN

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद (राजस्थान) की प्रदेश वार्षिक बैठक आबू रोड स्थित ब्रह्माकुमारी के मानसरोवर परिसर में 4 व 5 सितंबर 2026 को आयोजित की गई। बैठक की मेजबानी जोधपुर प्रांत ने की। बैठक का स्थान बहुत ही सुंदर,  रमणीक एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण था। बैठक में विभिन्न प्रांतों से कुल 125 सदस्य उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता मेजर जनरल अनुज माथुर, विशिष्ट सेवा मेडल, प्रदेश अध्यक्ष ने की। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं नेताजी सुभाष की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं द्वीप प्रज्वल कर की गई। तत्पश्चात कमांडर प्रियंका चौधरी ने राष्ट्रगीत का गायन किया । फ्लाइंग ऑफिसर नारायण सिंह जोधा, सचिव जोधपुर प्रान्त  ने स्वागत उद्बोधन दिया। कमांडर बनवारी लाल , प्रदेश महासचिव ने प्रशिक्षण वर्ग में परिषद के नियमावली पर प्रकाश डाला। कमांडर प्रियंका चौधरी ने ‘नारी शक्ति का राष्ट्र निर्माण में योगदान ‘ पर शानदार उद्बोधन दिया। JWO  डालसिंह शेखावत, सचिव जयपुर प्रांत ने परिषद की गतिविधियों में आई शिथिलता, सूबेदार प्रणब मुखर्जी, प्रदेश संगठन सह सचिव ने संगठन में शक्ति सृजन पर, CI भवानी सिंह चारण, जयपुर प्रांत संगठन सचिव ने ‘प्रवास की महत्ता’ पर बहुत अच्छा उद्बोधन दिया। कर्नल मदन सिंह जोधा, उपाध्यक्ष जोधपुर प्रांत ने ‘ईसीएचएस के बदलते स्वरूप’ पर अत्यंत सूचनात्मक उद्बोधन दिया। कर्नल धन्नाराम सिहाग , उपाध्यक्ष जोधपुर प्रान्त ने ‘संगठन में शक्ति’ पर जोशीला उद्बोधन दिया। तीसरे सत्र में कमांडर बनवारी लाल, प्रदेश महासचिव ने प्रदेश के वित्तीय खाते एवं बैलेंस शीट की  विस्तृत जानकारी दी, जिसे बैठक ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया।  कमोडोर अंशुमन दत्त, अध्यक्ष चित्तौड़ प्रांत , एअर कमोडोर चंद्रमौली (विशिष्ट सेवा मेडल) अध्यक्ष, जयपुर प्रांत एवं मेजर जनरल नरपत सिंह राजपुरोहित (विशिष्ट सेवा मेडल) अध्यक्ष, जोधपुर प्रांत ने उद्बोधन दिए और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सुझाव दिए। मेजर जनरल अनुज माथुर (विशिष्ट सेवा मेडल) प्रदेश अध्यक्ष ने जोश भरा उद्बोधन दिया और संगठन में शक्ति सृजन के निर्देश दिए। अंत में मेजर जनरल नरपत सिंह राजपुरोहित (विशिष्ट सेवा मेडल) अध्यक्ष, जोधपुर प्रान्त ने आभार उद्बोधन दिया। तत्पश्चात राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन हुआ।