AKHIL BHARTIYA POORVA SAINIK SEVA PARISHAD, MADHYA PRADESH

भोपाल, 13 सितंबर 2026 अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, मध्य भारत प्रांत एवं पुरुषार्थ सेवा फाउंडेशन द्वारा संचालित “आंतरिक सुरक्षा, मीडिया एवं नागरिक दायित्व” विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन आज NITTTR, भोपाल के सभागार में किया गया। सेमिनार का उद्देश्य देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़े समसामयिक विषयों, बहुआयामी मीडिया से उत्पन्न चुनौतियाँ, तथा राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका और दायित्व पर व्यापक विमर्श करना था। कार्यक्रम में सुरक्षा विशेषज्ञों, पूर्व सैनिकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं नागरिक समाज से जुड़े लोगों की सहभागिता थी। आंतरिक सुरक्षा के विषय पर लेफ्टिनेंट जनरल मानवेन्द्र सिंह, श्री ऋषि कुमार शुक्ला, पूर्व निदेशक मध्य प्रदेश पुलिस, लेफ्टिनेंट जनरल वीके चतुर्वेदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, और मेजर जनरल टीपीएस रावत ने प्रकाश डाला और सामरिक चुनौतियों के बारे में विस्तार से समीक्षा की। बदलते सूचना-परिदृश्य में मीडिया की जिम्मेदार भूमिका, फेक न्यूज एवं भ्रामक सूचनाओं के प्रति जागरूकता तथा राष्ट्रहित में नागरिक सहभागिता जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।वक्ता रहे लोकेंद्र सिंह जी प्राध्यापक, माखन लाल विश्वविद्यालय, श्री अखिलेश श्रीवास्तव जी, चिंतक विचारक मीडिया विमर्श, श्री ज्ञानेंद्र तिवारी जी, वरिष्ठ पत्रकार एवं श्री नीरज पांडे जी , हरिभूमि इकाई हेड। राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका और दायित्व विषय पर चर्चा श्री एमपी तिवारी जी , पूर्व न्यायाधीश , श्री प्रियांक कानूनगो जी, माननीय सदस्य, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग भारत सरकार, डॉ चंद्र चारू त्रिपाठी जी, निदेशक, राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान भोपाल तथा श्री अमिताभ सक्सेना जी, प्राध्यापक, रवीन्द्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने की। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, मध्य भारत प्रांत के अध्यक्ष ब्रिगेडियर शिवेंद्र सिंह तथा पुरुषार्थ सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. प्रकाश बढ़तूनिया ने समाज के प्रबुद्ध नागरिकों, पूर्व सैनिकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं युवाओं से कार्यक्रम में सहभागिता के लिए बधाई दी। सेमिनार के मुख्य अतिथि, श्री प्रदीप जोशी, अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख ने देश के युवाओं को आंतरिक सुरक्षा एवं सामाजिक चुनौतियों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। सेमिनार में शामिल पूर्व सैनिक, एनसीसी के छात्र, संघ, शिक्षा, मीडिया, अधिवक्ता, और मातृ शक्ति ने चर्चा में भाग लिया। द्वारा अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, मध्य भारत प्रांत

दिनांक 24 सितंबर 2023 को मध्यप्रदेश प्रतिनिधि सभा एक दिवसीय बैठक महाकौशल प्रांत के प्रतिनिधि सभा के साथ जबलपुर जिले में संपन्न हुई। बैठक में तीनों प्रांत के लगभग 96 प्रतिनिधियों ने 18 जिलो से भाग लिया। प्रदेश के अध्यक्ष एयर वाइस मार्शल पी के श्रीवास्तव जी (वी.एस.एम) की मुख्य अतिथि के रुप मे उपस्थित रही। अध्यक्षता नवनियुक्त महाकौशल प्रांतीय अध्यक्ष मेजर जनरल निश्चय राउत जी ने किया। विशिष्ट अतिथि के रुप में राष्ट्रीय सचिव सार्जेंट अशोक चावड़ा जी, राष्ट्रीय सचिव सार्जेंट रमेश पाण्डेय जी, सैन्य मातृशक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती माया कौल जी, मालवा प्रांत के अध्यक्ष विंग कमांडर डी पी तिवारी जी, मध्य भारत प्रांत के संगठन सचिव सुबेदार प्रहलाद सिंह भदौरिया जी, सैन्य मातृशक्ति महाकौशल प्रांत की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती नीलू रावत जी मंच पर उपस्थित रहीं। महाकौशल प्रांत के अध्यक्ष का चुनाव में सार्जेंट रमेश पाण्डेय जी ने जनरल निश्चय राउत जी का प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन राष्ट्रीय सचिव सार्जेंट अशोक चावड़ा जी ने प्रस्ताव का समर्थन किया और सभी उपस्थित प्रतिनिधियों ने ओम ध्वनि के साथ सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। इसी प्रकार महाकौशल प्रांत के सैन्य मातृशक्ति के अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती नीलू रावत जी का प्रस्ताव प्रांत महासचिव सार्जेंट रमेश पाण्डेय ने जी ने रखा जिसका समर्थन राष्ट्रीय सैन्य मातृशक्ति की अध्यक्ष श्रीमती माया कौल जी ने समर्थन किया और उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने ओम ध्वनि के साथ सर्वसम्मति से अनुमोदन किया।

दिनांक 05 जनवरी 2024 को प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री डॉ मोहन यादव जी के आगमन पर जन आभार यात्रा में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के राष्ट्रीय सचिव के नेतृत्व में जिला रीवा इकाई के पदाधिकारियों, सदस्यों और वीर नारियों ने उपस्थित हो कर मानस भवन के सामने स्वागत अभिनन्दन किया गया। माननीय उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला जी के माध्यम से पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और परिजनों मांगों का एक ज्ञापन पत्र भी सौंपा गया।।